बढ़ते पारे और भीड़ के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ताजमहल देखने आए यात्री गर्मी के कारण परेशान हो गए। कई पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा।

आगरा में बढ़ते पारे के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ताजमहल देखने आए छह पर्यटक बेहोश होकर गिरे।
Related Posts: Taj Mahal घूमने आई Foreign Female Traveller से हुई ऐसी शर्मनाक हरकत
बेहोश होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। शनिवार को 30 हजार से अधिक यात्रियों ने ताजमहल देखा।
सुबह से ही तीखी धूप शुरू हो गई। इसके कारण कई यात्रियों को कतार में खड़े रहने में ही परेशानी होने लगी।
उन्हें चक्कर आने लगे और वे बेहोश होकर गिर पड़े। ताजमहल के अंदर लगे पत्थरों के गर्म होने से गर्मी का असर बढ़ने लगा।
वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी ने बताया कि गर्मी के कारण मरीजों को परेशानी होती है। ऐसे पर्यटकों को तत्काल प्रभाव से चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यात्री का बैग छूटा, बुजुर्ग पर्यटक भी हुए अलग
देहरादून के परवेज आलम और उनकी पत्नी शीबा पुरानी मंडी से पश्चिमी गेट आते समय गोल्फ कार्ट में अपना बैग भूल गए।
ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने तलाश अभियान शुरू किया और पर्स बरामद किया। इसमें 15 हजार रुपये का मोबाइल और 4200 रुपये मिले।
पश्चिम बंगाल की आरती भट्टाचार्य (72) ताजमहल का दीदार कर लौटते समय भीड़ के कारण अपने परिवार से बिछड़ गईं। सूचना मिलने पर उनकी बेटी कृष्णा वापस आ गईं। उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
मेरा नाम Radha Sharma है और मै आगरा में निवास करती हूँ |मैंने पिछले लम्बे समय से इन्टरनेट के माध्यम से कई बड़े ब्लॉगर की वीडियो देखकर ब्लॉगिंग के अंतर्गत अपना भविष्य बनाने हेतु मेरे जीवन के इस पहले ब्लॉग Agrafast.in को शुरू किया है |