Cruise In Yamuna River Agra: वाराणसी और मथुरा के बाद अब आगरा के अंतर्गत भी यमुना नदी में क्रूज चलाने की तैयारी है जारी |
Cruise In Yamuna River Agra
आगरा में यमुना नदी के अंतर्गत क्रूज पर्यटन की शुरुआत की जायेंगी | यमुना नदी के अंतर्गत ताजमहल से प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर तक किया जायेंगा क्रूज का संचालन |

इस योजना के कारण पर्यटन को बढ़ावा देने और यमुना नदी के सौंदर्य को बढ़ाने हेतु सहायता मिलेगी |इस योजना से सम्बन्धित डीपीआर बनाने हेतु कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है |
Taj Mahal To Kailash Mandir: ताजमहल से कैलाश मंदिर तक करे क्रूज का सफर
ताजमहल से कैलाश मंदिर तक यमुना नदी में क्रूज के सफर का आनंद लिया जा सकेगा | इसके लिए डीपीआर बनाने से जुड़ा कार्य बहुत ही जल्दी शुरू कर दिया जाएगा |

केंद्र सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा ये जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को दी जा चुकी है |
Related Posts: शिकोहाबाद जेएस यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री प्रकरण से बर्बाद हो रही है हज़ारो छात्रों की ज़िन्दगी
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) द्वारा ताजमहल से प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर तक यमुना नदी (एनडब्ल्यू-110) के साथ अंतरदेशीय जलमार्ग से जुड़े संभावित विकास के लिए सर्वेक्षण किया गया है |
क्रूज सर्किट विकसित करने की है अपार संभावना
इस खंड के अंतर्गत यमुना नदी की चौड़ाई 250 से 350 मीटर है | नदी के दोनों ओर मजबूत तट स्थित हैं | यमुना नदी के किनारे प्रमुख पर्यटक आकर्षण और आवासीय क्षेत्र मौजूद हैं |
पहले चरण के अंतर्गत जेटी और तट किनारे से सम्बन्धित सुविधाएं स्थापित करने और क्रूज सर्किट को विकसित करने की संभावनाएं हैं |
इस खंड के अंतर्गत ताजमहल से 5-6 किलोमीटर के अंदर ही सभी पर्यटन स्थल और स्मारक मौजूद हैं | कैलाश मंदिर जलमार्ग से 38 किलोमीटर ऊपर पड़ता है |
उन्होंने बताया कि आईडब्ल्यूएआई द्वारा आगरा के अंतर्गत एनडब्ल्यू-110 (यमुना नदी) पर ताजमहल और कैलाश मंदिर के बीच नदी क्रूज और नौका सेवाओं से जुड़ी संभावना तलाशने और उन्हें बढ़ावा देने हेतु एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसलटेंट भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है |
Historical Monuments: पर्यटक ले सकेंगे आनंद 16वीं और 17वीं सदी में बने स्मारक देखने का

पहले चरण के सर्वेक्षण के अंतर्गत ताजमहल से लेकर रामबाग स्मारक के बीच क्रूज चलाने सम्बन्धित संभावनाएं बेहतर मानी गईं है |
इस हिस्से के अंतर्गत ताजमहल, महताब बाग, ग्यारह सिड्डी, आगरा किला, ताज कॉरिडोर पर बना मुगल गार्डन, एत्माउदद्दौला समेत कई अन्य ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं |
क्रूज चलने से पर्यटक 16वीं और 17वीं सदी में बने स्मारक देखने का भी लुत्फ़ उठा सकेंगे |
रिवरफ्रंट सम्बन्धित योजना को भी मिलेगा बल
बता दें कि पर्यटन विभाग द्वारा ताजमहल से लेकर रामबाग के बीच ही रिवरफ्रंट बनाने की योजना बनाई जा चुकी है |
ऐसे में अगर पहले चरण के दौरान ताजमहल से लेकर रामबाग तक या कैलाश मंदिर तक क्रूज का संचालन किया जाता है, तो आगरा के लोगों का बहुत ही पुराना ख्वाब पूरा हो सकता है |
बता दें कि 6 वर्ष पूर्व 2019 के दौरान जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगरा के दौरे पर आये थे, तब उनके द्वारा यमुना नदी के अंतर्गत क्रूज चलाने का वादा किया गया था |
मेरा नाम Radha Sharma है और मै आगरा में निवास करती हूँ |मैंने पिछले लम्बे समय से इन्टरनेट के माध्यम से कई बड़े ब्लॉगर की वीडियो देखकर ब्लॉगिंग के अंतर्गत अपना भविष्य बनाने हेतु मेरे जीवन के इस पहले ब्लॉग Agrafast.in को शुरू किया है |