Chatrapati Shivaji Maharaj Memorial: आगरा में भव्य छत्रपति शिवाजी स्मारक बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार द्वारा इससे सम्बन्धित शुक्रवार को एक शासनादेश (जीआर) जारी कर दिया है। इसका एलान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पहले ही हो चुका हैं।
Aurangzeb द्वारा Shivaji Mahraj को आगरा में किया गया नजरबंद

उन्होंने पिछले महीने 19 फरवरी को अपनी आगरा की यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में ऐसी इच्छा जाहिर की थी। छत्रपति शिवाजी महाराज और आगरा का बहुत ही गहरा नाता रहा है। औरंगजेब द्वारा शिवाजी महाराज को आगरा में ही नजरबंद कर दिया गया था। जहां से वो वर्ष 1666 के समय अपने बेटे के साथ भाग निकले थे।
नागपुर में मचा Aurangzeb की कब्र से जुड़ा बवाल

अब महाराष्ट्र सरकार द्वारा उसी स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार की सहायता से शिवाजी महाराज का स्मारक बनाया जायेंगा।
इसे लेकर सरकारी आदेश ऐसे समय में जारी किया गया है, जब नागपुर शहर में औरंगजेब की कब्र सम्बन्धित बवाल देखने को मिला है।
Chatrapati Shivaji Maharaj Memorial सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण के लिए होगा काम

छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने हेतु राज्य के पर्यटन मंत्री के नेतृत्व में इतिहासकारों से जुड़ी एक समिति गठित की जा चुकी है।
इस संबध में जारी जीआर के अंतर्गत कहा गया है कि पर्यटन विभाग को स्मारक से सम्बन्धित निर्माण करने, इसके हेतु धन जुटाने और भूमि अधिग्रहण से जुड़े पहलुओं पर विचार करने का काम सौंपा गया है।
Related Posts: बैंक मैनेजर के खुलासे से चाय बेचने वाला निकला करोड़पति, जानिये क्या है पूरा मामला
पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में हुआ समिति का गठन
इतिहासकार और विशेषज्ञ शामिल होंगे और ये स्वतंत्र तौर पर कार्य करेगी। समिति द्वारा आगरा के अंतर्गत उस परिसर का अधिग्रहण किया जायेंगा, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज को मुगलों द्वारा नजरबंद करके रखा गया था।
Shivaji Maharaj को मुगलों द्वारा किया गया था कैद Agra में
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किये गये जीआर में बताया गया है कि शिवाजी महाराज को मुगलों द्वारा आगरा में कैद कर लिया गया था, लेकिन वो अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई के सहारे वहां से भाग जाने में सफल हुए थे और महाराष्ट्र वापस पहुँच गये थे |
लेकिन आगरा में उनका कोई भी स्मारक या प्रतीक नहीं है। जब महाराष्ट्र के लोग आगरा जाते हैं, तो उन्हें वहां अपने शिवाजी का कोई भी प्रतीक नहीं दिखता। ऐसे में जिस जगह पर उनको कैद किया गया था, वहां पर उनका भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
शिवाजी महाराज Maharashtra के आराध्य देवता
इसमें अंतर्गत बताया गया है कि शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए आराध्य देवता हैं। उनसे सम्बन्धित वीर गाथा की हमेशा प्रशंसा की जानी चाहिए |
इस परियोजना हेतु राज्य पर्यटन विभाग द्वारा जरुरी धनराशि जारी की जाएगी। इससे पूर्व में महाराष्ट्र बजट सत्र के समय भी इस परियोजना पर चर्चा हो चुकी है।
मेरा नाम Radha Sharma है और मै आगरा में निवास करती हूँ |मैंने पिछले लम्बे समय से इन्टरनेट के माध्यम से कई बड़े ब्लॉगर की वीडियो देखकर ब्लॉगिंग के अंतर्गत अपना भविष्य बनाने हेतु मेरे जीवन के इस पहले ब्लॉग Agrafast.in को शुरू किया है |