Agra Nagar Nigam Transporters Conflict: आगरा नगर निगम की टीम द्वारा यमुना किनारा रोड पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रांसपोर्टरों से जुर्माना भी वसूला गया। कई का सामान भी कर लिया गया जब्त । इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
आगरा नगर निगम ने यमुना किनारा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और ट्रांसपोर्टरों के चालान काटे। सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग होने से यहां रोजाना जाम लग रहा है।
Agra Nagar Nigam Transporters Conflict

यमुना किनारा रोड पर भारी वाहनों और प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थों की आवाजाही से यमुना नदी और ताजमहल के लिए खतरा पैदा हो रहा है। ताज ट्रेपेजियम क्षेत्र प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्टरों को यमुना किनारा रोड से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है।
शनिवार को निगम की प्रवर्तन टीम द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान कई ट्रांसपोर्टरों को फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण करते पाया गया। इससे यातायात बाधित हो रहा था। इस कारण विभाग द्वारा कारवाई करके ट्रांसपोर्टरों से 36 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कई लोगों का सामान भी जब्त कर लिया गया।
होर्डिंग और बोर्ड भी कर लिए गये जब्त
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर रामबाग से लेकर टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार और सौ फुटा रोड तक चारों जोन की टीमें लगाकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 19 एंगल बोर्ड, 26 मंच, 9 पाइप पोल और बड़ी संख्या में बैनर हटाए दिए गए।
मेरा नाम Radha Sharma है और मै आगरा में निवास करती हूँ |मैंने पिछले लम्बे समय से इन्टरनेट के माध्यम से कई बड़े ब्लॉगर की वीडियो देखकर ब्लॉगिंग के अंतर्गत अपना भविष्य बनाने हेतु मेरे जीवन के इस पहले ब्लॉग Agrafast.in को शुरू किया है |